Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---

प्रादे66 पश्चिम बंगाल संपूर्ण लीड मोदी

राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य : मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता में अपने दो बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में भारत के भविष्य को लेकर व्यापक दृष्टिकोण पेश करते हुए एक ओर योग के माध्यम से आंतरिक संतुलन और सामूहिक कल्याण पर जोर दिया तो दूसरी ओर राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता एवं समुद्री सामर्थ्य को रेखांकित किया।

प्रादे65 प.बंगाल मोदी तीसरी लीड नौसेना

देश के आर्थिक एवं सामरिक प्रभाव के लिए निर्णायक हैं मजबूत समुद्री क्षमताएं : मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मजबूत समुद्री क्षमताएं किसी देश के आर्थिक और सामरिक प्रभाव को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं तथा भारत इस बात को अच्छी तरह समझता है और इसके लिए तैयारी कर रहा है।

प्रादे107 मप्र लीड मुर्मू

आधुनिकता और परंपरा के समन्वय से ही देश का संतुलित विकास संभव: राष्ट्रपति मुर्मू

जबलपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को युवाओं से अपनी पहचान और परंपरा की ‘पवित्रता’ बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिकता व परंपरा के समन्वय से ही देश का संतुलित विकास संभव है।

दि23 नीट तीसरी लीड पुनर्परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच देश और विदेशों में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा जारी

नयी दिल्ली, देश और विदेशों में बनाए गए केंद्रों पर नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज फिर से नीट-यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन कर रही है।

दि26 कॉजपा लीड विरोध प्रदर्शन

कॉजपा प्रदर्शन का दूसरा दिन: दीपके ने किसानों से मांगा समर्थन

नयी दिल्ली, परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में जारी आंदोलन के दूसरे दिन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किसानों से भी समर्थन की अपील की।

दि13 कांग्रेस मतदान अधिकार

मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने के पक्ष में कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मतदान के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने की जोरदार वकालत करते हुए रविवार को कहा कि यह कदम मतदाता सूचियों के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) के तहत विभिन्न राज्यों में ‘अत्यधिक संख्या’ में मतदाताओं के नाम हटाये जाने या उन्हें जानबूझकर अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान करने में एक सशक्त कदम होगा।

प्रादे115 उत्तराखंड लीड गुरुद्वारा

उत्तराखंड: नगरासू के गुरुद्वारे में हंगामा, सिख श्रद्धालु को बंधक बनाकर छत पर चढ़े निहंग

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित एक गुरुद्वारे में निहंग सिख श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और एक सिख तीर्थयात्री को बंधक बनाते हुए गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि8 ईडी गोवा खनन जब्त

ईडी ने गोवा में लौह अयस्क के ‘गैर-कानूनी’ खनन मामले में 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति ज़ब्त की

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कहा कि उसने गोवा में लौह अयस्क के कथित गैर-कानूनी खनन मामले में 1,023 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति ज़ब्त की है, जिसमें सिंगापुर में मौजूद संपत्तियां भी शामिल हैं।

अर्थ11 गोयल ईयू एफटीए

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दिसंबर तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके अगले वर्ष फरवरी-मार्च के दौरान लागू होने की संभावना है।

अर्थ20 भारत अमेरिका व्यापार वार्ता

भारत-अमेरिका इस सप्ताह व्यापार समझौते को लेकर मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे

नयी दिल्ली, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर दो दिवसीय वार्ता करेंगे। यह बातचीत समझौते के प्रारंभिक ढांचे को अंतिम रूप देने पर केंद्रित रहेगी।

वि14 पाक ईरान अमेरिका लीड वार्ता

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ स्विट्ज़रलैंड में बातचीत से इतर अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिले

इस्लामाबाद/ज्यूरिख, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। उनके कार्यालय ने बताया कि यह मुलाकात पश्चिमी एशिया में शांति बहाल करने के मकसद से हो रही तकनीकी स्तर की बातचीत के दौरान हुई।

वि12 विश्व लीड योग

दुनिया भर में हज़ारों लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए

बीजिंग/वॉशिंगटन, दुनिया भर में हज़ारों योग प्रेमियों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित किया गया।

खेल29 खेल भारत ए परिणाम

श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर भारत ए बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन

दाम्बुला, भारत ए ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में रविवार को श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

खेल22 खेल हॉकी महिला भारत

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता एफआईएच महिला नेशंस कप, प्रो लीग में वापसी पक्की

ऑकलैंड, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार एफआईएच महिला नेशंस कप का खिताब अपने नाम करने के साथ ही अगले सत्र के लिए एफआईएच महिला प्रो लीग में भी जगह बना ली।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---

वि11 ऑस्ट्रेलिया बर्ड फ्लू

ऑस्ट्रेलिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि, इसका क्या मतलब है?

मेलबर्न, अंटार्कटिक क्षेत्रों में पाए जाने वाले समुद्री पक्षी ‘ब्राउन स्कुआ’ में शनिवार को घातक एच5 बर्ड फ्लू के संदिग्ध मामले की ऑस्ट्रेलिया में पुष्टि की गई। एच5 बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) एच5एन1 भी कहा जाता है।

भाषा

रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल