Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर भारत ए बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन

दाम्बुला, 21 जून (भाषा) भारत ए ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में रविवार को श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद में 94 रन की पारी के दम पर नौ विकेट पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका ए की ओर से वानुजा सहान ने 62 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 52 रनों की पारी खेली।

भारत ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने दो विकेट हासिल किए।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता