Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान को जान की भीख मांगने पर मजबूर किया : योगी

महोबा, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पाकिस्तान की भारत से मुकाबला करने की क्षमता पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के रक्षा विनिर्माण गलियारे में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों ने साबित कर दिया है कि पड़ोसी मुल्क हमारे देश का सामना नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया और उसे देखकर पाकिस्तान ‘‘दुम दबाकर जान की भीख मांगने लगा।’’

मुख्यमंत्री ने महोबा में 697 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब बुंदेलखंड में टैंक बन रहे हैं। इस क्षेत्र के युवा न केवल सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करते हैं बल्कि यहां बनी तोपों और टैंकों के कारण दुश्मन भी डरता है।’’

उन्होंने कहा कि भविष्य में महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट और झांसी को रक्षा विनिर्माण गलियारे का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने माफिया की कमर तोड़ दी है और बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे से जोड़कर विकास को नई गति दी है।

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अवैध कब्जे करते हैं और नकारात्मकता फैलाते हैं, उनकी आत्मा भी मैली होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका मस्तिष्क और मन दूषित होता है। बीमार मानसिकता के साथ काम करने की वजह से उन्होंने राज्य को डुबोया, बुंदेलखंड का अपमान किया और उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड ऊर्जा की धरती है और यहां का ग्रेनाइट पत्थर केवल घरों और इमारतों के निर्माण में ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ यह भूमि वीरांगनाओं को जन्म देती है। इसी धरती ने आल्हा-ऊदल जैसे वीर दिए, गुरु गोरखनाथ ने यहां तप किया और चंदेल राजाओं ने शौर्य की गाथाओं को आगे बढ़ाया।”

योगी ने कहा कि जब पान की बात आती है तो महोबा की याद आती है।

उन्होंने कहा कि महोबा आज भी देसावरी पान के लिए पहचाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग अवैध कब्जा करते हैं, नकारात्मक बुद्धि के साथ नकारात्मकता पैदा करते हैं। उनकी आत्मा मलिन और मन दूषित है। बीमार मानसिकता के साथ काम करने वाले ऐसे लोगों ने प्रदेश को डुबोया और बुंदेलखंड को बदनाम किया था।”

योगी ने कहा कि गोरखगिरि में रोपवे लगाएंगे और इसे साहसिक खेल पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने महोबा महोत्सव से पहले इस पहाड़ी पर चढ़ने के लिए एक सप्ताह तक स्थानीय, जिला, बुंदेलखंड, राज्य, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने और यहां रेस्तरां, होटल आदि खोलने की संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर दिया।

भाषा आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र