Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में खीर भवानी मेला एवं अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी की गयी

श्रीनगर, 21 जून (भाषा) जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में माता खीर भवानी मेला और आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम तीर्थयात्रा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने आगामी धार्मिक समागम के लिए सुरक्षा तैयारियों के तहत तुलमुल्ला में खीर भवानी मंदिर और उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस तैयारी का मकसद सोमवार के सालाना मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।’’

उन्होंने कहा कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा की व्यापक तैयारियों के तहत गांदरबल-बालटाल मार्ग पर जांच और निगरानी उपायों को भी मज़बूत किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रा मार्ग पर पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मी वाहनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं और अहम जगहों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने और उसे मजबूत करने, सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने और यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अहम जगहों पर 'उच्च सुरक्षा जांच' की कवायद चल रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) वी के बिर्दी ने रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (मध्य कश्मीर) राजीव ओमप्रकाश पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (गांदरबल) सुधांशु धामा के साथ इस पवित्र मंदिर का दौरा किया तथा माता खीर भवानी मेला-2026 के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश