Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

राजस्थान: तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल

जयपुर, 21 जून (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले के बल्लूपुरा गांव में रविवार सुबह तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया, घायलों की पहचान गीला यादव (45), जयराम सैनी (40) और बबली यादव (39) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर चोट के कारण गीला को बाद में अलवर के जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि तेंदुआ सुबह सबसे पहले खेतों में घूमता हुआ दिखाई दिया और जब ग्रामीणों का एक समूह उसे भगाने के लिए मौके पर पहुंचा, तभी जानवर ने तीन लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद पिंजरे और अन्य उपकरणों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि वनकर्मियों ने पेड़ के चारों ओर जाल बिछाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि वन विभाग की टीम बचाव अभियान चला रही है।

अलवर और लक्ष्मणगढ़ से वन विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद थीं।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र