Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र: पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंद्वी को झूठे मामले में फंसाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

बिजनौर, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अगले ग्राम प्रधान चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी को झूठे मामले में फंसाने के लिए बछड़े को मारने की साजिश रचने के आरोप में मौजूदा ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार ने बताया कि 18 जून को नूरपुर थाना क्षेत्र के चांगीपुर गांव के एक खेत में बछड़े के अवशेष मिले थे।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में हसन और उसके साथियों पर आरोप लगाए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फैजान को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि फैजान ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने यह काम मौजूदा ग्राम प्रधान जगपाल और उसके भाई किरणपाल के कहने पर किया था।

पुलिस के मुताबिक, जगपाल को डर था कि हसन अगले ग्राम प्रधान चुनाव में खड़ा होकर उसे हरा सकता है और इसी वजह से जगपाल ने हसन को गोहत्या के मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की साजिश रची।

अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान जगपाल, उसके भाई किरणपाल, फैजान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र