Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

उप्र: गर्भवती महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

बिजनौर, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में रविवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव में पिछले शुक्रवार को मुकेश सैनी की 28 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी संदिग्ध हालात में मृत पायी गयी थी।

पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी आठ माह की गर्भवती थी और उसके परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किये जाने के आरोप में उसके पति मुकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आयी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र