Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मप्र: ग्वालियर में पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या की

ग्वालियर, 21 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने शनिवार को एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर गांव में हुई इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है लेकिन जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हस्तिनापुर थाना प्रभारी देवेन्द्र लोधी ने बताया कि शनिवार को एक मकान में पति-पत्नी के शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर विनोद प्रजापति (22) और उसकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (20) का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला। लोधी ने बताया कि दोनों का विवाह 14 महीने पहले हुआ था और ऐसा बताया गया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद था, उसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र