Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मप्र: जीआरपी कर्मियों ने कुलियों, विक्रेताओं के साथ में रेलवे प्लेटफार्मों पर किया योग

भोपाल, 21 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कई रेलवे प्लेटफार्मों पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा आयोजित योग कार्यक्रमों में कुलियों, भोजन विक्रेताओं और ऑटो चालकों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए राज्य के करीब 60 रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के आयोजन किए गए, जिसमें 2,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इन आयोजनों से यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा।

अतिरिक्त महानिदेशक (रेलवे पुलिस) राजा बाबू सिंह ने कहा, “योग आयोजन के लिए रेलवे प्लेटफार्मों को इसलिए चुना गया क्योंकि ये ऐसे सार्वजनिक स्थान हैं, जो लोगों का ध्यान खींचते हैं। हमने सोचा कि यह अधिक लोगों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसके बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और विश्व शांति के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।”

सिंह ने कहा कि जीआरपी के नेतृत्व वाले आयोजनों में रेलवे से जुड़े कई हितधारक शामिल थे, जिनमें कुली, भोजन और खानपान विक्रेता, ऑटो-टैक्सी चालक और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कर्मी शामिल थे।

अधिकारी ने भी यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में भाग लिया।

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र