Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ताजमहल से बीदर के किले तक: एएसआई ने कई ऐतिहासिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आगरा के मशहूर ताजमहल और वारंगल के किले से लेकर बीदर के किले तक, देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित कई स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए गए।

दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने पुराने किले में आयोजित एक सत्र में हिस्सा लिया। उनके साथ एएसआई के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस साल 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है। यह विषय सभी उम्र के लोगों के लिए योग के महत्व पर जोर देता है।

एएसआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस मौके पर उसने देश भर में एएसआई संरक्षित स्मारकों पर ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग' विषय के तहत योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए।

एएसआई ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन कुछ जगहों की झलक दिखाई गई है जहां योग सत्र आयोजित किए गए थे।

इनमें आगरा (उत्तर प्रदेश) का ताजमहल और फतेहपुर सीकरी, राजस्थान में डीग पैलेस, तेलंगाना में वारंगल का किला, कर्नाटक में बीदर का किला और केरल में बेकल का किला शामिल थे।

एएसआई ने पोस्ट किया, ‘‘भारतीय की शाश्वत धरोहर की पृष्ठभूमि में, प्रतिभागियों, अधिकारियों, योग प्रेमियों और पर्यटकों ने एक साथ आकर योग आसन किए। उन्होंने संपूर्ण स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और मन व शरीर के बीच तालमेल के संदेश को अपनाया।’’

एक अलग पोस्ट में एएसआई ने लिखा कि इस साल के विषय को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के पुराने किले में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

संतोष