Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

हरिप्रसाद ने कांग्रेस अधिवेशन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बेंगलुरु, 21 जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद ने रविवार को यहां एक अधिवेशन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने पार्टी का झंडा सौंपकर हरिप्रसाद को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। शिवकुमार ने 2020 से अब तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

विधान परिषद सदस्य हरिप्रसाद (71) को तीन जून को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें यह पद शिवकुमार के कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पद से इस्तीफा देने के बाद मिला है।

बिल्लव समुदाय से आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता हरिप्रसाद हाल ही में कर्नाटक विधान परिषद के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं। वह इससे पहले राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और हरियाणा सहित कई राज्यों में कांग्रेस प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस कार्यक्रम को आगामी चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) के तहत आने वाले पांच नगर निगम, जिला और तालुक पंचायतों के चुनाव से लेकर 2028 का विधानसभा चुनाव शामिल है।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल