Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

दिल्ली पुलिस ने योग दिवस पर सत्र आयोजित किए

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी भर में योग सत्रों का आयोजन किया, जिसका मुख्य कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मुख्य कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा शामिल हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न पदों के पुलिसकर्मियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, योग तनाव प्रबंधन और निवारक स्वास्थ्य देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अहम भूमिका निभाता है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन