Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

गोवा सरकार ने 1.13 करोड़ वर्ग मीटर भूमि को ‘विकास निषिद्ध क्षेत्र’ अधिसूचित किया

पणजी, 21 जून (भाषा) गोवा सरकार ने तटीय राज्य में पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील लगभग 1.13 करोड़ वर्ग मीटर भूमि को ‘विकास-निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद गोवा की पर्यावरण संबंधी संपत्तियों की सुरक्षा करना और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में अंधाधुंध विकास को रोकना है।

इससे पहले भी राज्य में भूमि के बड़े हिस्सों को ‘विकास निषिद्ध’ क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

नयी अधिसूचना 18 जून को जारी की गई। यह फैसला मंत्री विश्वजीत राणे की अध्यक्षता वाले ‘राज्य नगर नियोजन बोर्ड’ ने लिया था।

अधिसूचना के अनुसार, पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कई इलाकों को ‘विकास निषिद्ध क्षेत्र’ के तौर पर चिह्नित करने की सिफारिश की गई है। इनमें धान के खेत, मैंग्रोव, जलाशय, नदियां और नाले, मछली पालन केंद्र, बाग-बगीचे, नमक क्षेत्र, रेत के टीले और प्राकृतिक आवरण वाले इलाके शामिल हैं।

भाषा संतोष नेत्रपाल

नेत्रपाल