Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

तमिलनाडु के राज्यपाल ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया

चेन्नई, 21 जून (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कोयंबटूर के तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

तमिलनाडु लोक भवन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह कार्यक्रम स्वस्थ जीवन शैली और समग्र कल्याण के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालता है।

इस समारोह की शुरुआत राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' से हुई।

इस वर्ष की वैश्विक और राष्ट्रीय थीम ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है, जो जीवन के सभी चरणों में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय व सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर प्रकाश डालती है।

राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'कोयंबटूर के तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में 1,500 से अधिक छात्रों के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर विचार साझा करते हुए प्रमुख योगासनों का अभ्यास किया।'

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने भी कोयंबटूर में योग किया। इसके अलावा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामेश्वरम में योगाभ्यास किया।

राज्य में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अलग-अलग स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप