Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

गोवा में यूएपीए मामले में वांछित मणिपुर का उग्रवादी गिरफ्तार

पणजी, 21 जून (भाषा) गोवा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह आरोपी 20 वर्षों से फरार था और इस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अपराध शाखा ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के मडगांव शहर से खुद को पीएलए का लेफ्टिनेंट कर्नल बताने वाले नोंगथोंगबाम इंगो उर्फ कृष्णा उर्फ लाल को हिरासत में लिया और बाद में उसे मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इंगो 16 जून को गोवा पहुंचा था।

उन्होंने कहा कि आरोपी दो दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और मणिपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ थौबल जिले के लिलोंग थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, इंगो के ठिकाने का पता पांच जून को मणिपुर पुलिस द्वारा कथित जबरन वसूली के एक यूएपीए मामले में गिरफ्तार किए गए दो उग्रवादियों से मिली जानकारी के आधार पर चला।

भाषा योगेश रंजन

रंजन