Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

हिमंत विश्व शर्मा ने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की

गुवाहाटी, 21 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए इसे ‘दुनिया को भारत का उपहार’ बताया।

शर्मा ने कहा कि योग को सक्रिय, स्वस्थ और रोगमुक्त जीवनशैली प्राप्त करने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।

शर्मा ने यहां ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भाग लिया।

अधिकारियों के अनुसार, योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुष मिशन और असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त पहल के तहत राज्य के 23,498 गांवों में 37,383 स्थानों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में 32 लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की सनातन ज्ञान परंपरा में निहित योग आज भी करोड़ों लोगों को अधिक स्वस्थ, संतुलित और सजग जीवन की ओर मार्गदर्शन दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम इस प्राचीन परंपरा का उत्सव मनाएं और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।’’

सोशल मीडिया पर किए गए कई पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘‘योग दुनिया को भारत का उपहार है और यह स्वस्थ, फिट एवं संतुलित जीवनशैली का एक प्राचीन और प्रभावी माध्यम है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन