Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे20 प.बंगाल योग मोदी दूसरी लीड भाषण

योग वैश्विक शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है, हर आयु वर्ग को इसे अपनाना चाहिए: मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि वैश्विक शांति का मार्ग प्रशस्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रादे51 प.बंगाल मोदी लीड नौसेना

देश के आर्थिक एवं सामरिक प्रभाव के लिए निर्णायक हैं मजबूत समुद्री क्षमताएं : मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मजबूत समुद्री क्षमताएं किसी देश के आर्थिक और सामरिक प्रभाव को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं तथा भारत इस बात को अच्छी तरह समझता है और इसके लिए तैयारी कर रहा है।

प्रादे45 मप्र लीड योग मुर्मू

मप्र: राष्ट्रपति मुर्मू ने जबलपुर में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

जबलपुर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

प्रादे33 उत्तराखंड गुरुद्वारा बंधक

उत्तराखंड: नगरासू के गुरुद्वारे में हंगामा, प्रबंधक को बंधक बनाकर छत पर चढ़े निहंग

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में रुदप्रयाग जिले के नगरासू स्थित एक गुरुद्वारे में कुछ निहंग सिख श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और प्रबंधक को बंधक बनाते हुए गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे50 केरल ईडी वीणा

ईडी ने विजयन की बेटी को सीएमआरएल धनशोधन मामले में फिर तलब किया

कोच्चि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी. को एक नया नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 29 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वि4 पश्चिम एशिया गाजा हमले

गाजा में इजराइल के हमलों में अल जज़ीरा के कैमरामैन सहित छह लोगों की मौत

दीर अल बला (गाज़ा), गाजा में शनिवार को इजराइल के हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए जिनमें दो बच्चे और अल जजीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि5 पाकिस्तान गिलगित बाल्टिस्तान

पाकिस्तान: पीएमएलएन के समर्थन से पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में सरकार बनाएगी पीपीपी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के समर्थन से सत्ता-साझाकरण के फार्मूले के तहत सरकार बनाएगी। मीडिया में जारी एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

अर्थ11 गोयल ईयू एफटीए

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर दिसंबर तक हस्ताक्षर, अगले वर्ष फरवरी-मार्च से लागू होगा: गोयल

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को बताया कि भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दिसंबर तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके अगले वर्ष फरवरी-मार्च के दौरान लागू होने की संभावना है।

अर्थ5 भारत तेल

भारत का जून में रूस, यूएई से कच्चे तेल का आयात बढ़ा

नयी दिल्ली, भारत ने जून में रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई है। विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने और खाड़ी देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने से पहले पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के लिए आयात बढ़ाया है।

खेल10 खेल भारत ए सूर्यवंशी रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

दाम्बुला, क्रिकेट जगत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखकर भारत ए की तरफ से खेलते हुए रविवार को यहां श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और इस तरह से लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

खेल11 खेल फुटबॉल कप जापान

उएदा के दोहरे प्रहार से जापान की ट्यूनीशिया पर शानदार जीत

मोंटेरी (मेक्सिको), अयासे उएदा के दो गोल की मदद से जापान ने फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में ट्यूनीशिया को 4-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार चौथी बार नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

रंजन