Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

हैदराबाद में नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 21 जून (भाषा) हैदराबाद में नीट की एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और शनिवार को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने कहा है कि 'उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।'

पुलिस को आशंका है कि उसने रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा का 'दबाव' सहन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन