Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी: सावंत

पणजी, 21 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को पणजी के पास आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया और कहा कि स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है।

सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के खेल मंत्री रमेश तावड़कर और अन्य लोगों ने राजधानी के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है।

सावंत ने कहा कि वह प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं और उन्होंने इससे होने वाले मानसिक एवं शारीरिक लाभों को स्वयं अनुभव किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने पणजी के निकट तालेगांव स्थित सामुदायिक केंद्र में आयुष विभाग की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन