Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

भिवंडी में खाद्य विषाक्तता से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 122 हुई

ठाणे, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता की घटना से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल में 107 लोगों को भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 15 लोगों का इलाज दूसरे अस्पतालों में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, 17 जून को एक स्थानीय भोजनालय में खाना खाने वाले कई लोगों को अगले दिन पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

अधिकारी ने कहा, 'नगर निगम अपने स्तर पर उस भोजनालय के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।'

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के पीआरओ श्रीकांत परदेशी ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने उस भोजनालय के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय ने प्रतिष्ठान के अनधिकृत हिस्से को भी गिरा दिया है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

अविनाश