Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

बरेली (उप्र), 20 जून (भाषा) बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के लिए परिवार के विरोध करने पर एक युवा जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते यह कदम उठाया। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोपहर करीब 3:34 बजे सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव के एक खेत में दो लोगों ने जहर खा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आटा मांडा गांव की मेधा (19) और मकरंदपुर निवासी रिंकू (20) बेहोश पड़े थे। मेधा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किया गया, लेकिन शनिवार शाम इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

रिंकू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार ने रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में प्रेम संबंध का पहलू सामने आया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक