Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

दिल्ली में पार्किंग विवाद में महिला की हत्या, पति घायल

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 32 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस घटना की सूचना दोपहर 2:50 बजे बिंदापुर थाने को मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि 'दो-तीन लड़कों' ने उसकी बेटी और दामाद के पेट में चाकू घोंप दिया है।

पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक घायलों को दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। उसके पति विक्की को भी चाकू मारा गया था और उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दंपति का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने पर आरती व विक्की को चाकू मार दिया गया।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान 40 वर्षीय पप्पू और एक नाबालिग के तौर पर की है। दोनों उसी इलाके के रहने वाले हैं।

पप्पू को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि नाबालिग का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश