Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

झारखंड : विवाद में पिता ने बेटे की हत्या की

गुमला, 20 जून (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि बेटा नशे में रोज पिता के साथ गाली-गलौज करता था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायडीह पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि सिकोई पंचायत के अंतर्गत करिडा गांव के रहने वाले अरुण लोहरा (66) ने शनिवार तड़के अपने सोए हुए बेटे रमेश केरकेट्टा (46) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और बताया कि उसका बेटा लंबे समय से शराब का आदी था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘रमेश बेरोजगार था और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता से झगड़ा करता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।’’

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पिता लंबे समय से अपने बेटे के व्यवहार से परेशान था।

भाषा अविनाश शफीक

शफीक