Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

मुंबई, 20 जून (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले की बेटी और पार्टी प्रमुख शरद पवार की नातिन रेवती सुले ने शनिवार को नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शादी की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य गणमान्य लोग शादी समारोह में शामिल हुए।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल रात 'संगीत' समारोह में शामिल हुए थे।

सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं, और हाल ही में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए। सारंग, विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं।

रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

भाषा

शुभम शफीक

शफीक