Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

गोवा नीट के दोबारा सुचारु आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार: मुख्यमंत्री सावंत

पणजी, 20 जून (भाषा) मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा के उन सभी 12 केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं जहां रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) दोबारा आयोजित की जाएगी।

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए सावंत ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी एजेंसियां ​​सतर्क रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे गोवा में 12 केंद्रों पर नीट-यूजी दोबारा आयोजित की जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव परीक्षा के आयोजन की तैयारियों पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं।’’

सावंत ने कहा कि राज्य के तीनों जिलों के कलेक्टर भी स्थिति पर नजर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी इन केंद्रों पर तैयारी के साथ मुस्तैद रहेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच तीन मई को आयोजित नीट-यूजी को 12 मई को रद्द कर दिया था। यह परीक्षा दोबारा 21 जून को होनी है।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश