Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

कर्नाटक : घरेलू विवाद में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

मंगलुरु (कर्नाटक), 20 जून (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा होने के बाद पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कदाबा तालुक के अलंकरु गांव की है। मृतकों की पहचान दिनेश और उसकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। यह दंपति अपने बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आज सुबह तब प्रकाश में आई जब संगीता के मायके वालों ने उसे फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला। अलंकरु में रहने वाली संगीता की रिश्तेदार अपने पति और अन्य लोगों के साथ उस मकान में गई और भीतर से दरवाजा बंद पाया।

दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने दिनेश को फंदे से लटका पाया, जबकि संगीता खून से लथपथ पड़ी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दिनेश ने घरेलू कलह के कारण अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में उसने आत्महत्या की।

कदाबा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक