Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

शिवसेना के दोनों गुटों को एक हो जाना चाहिए: बच्चू कडू

छत्रपति संभाजीनगर, 20 जून (भाषा) एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता बच्चू कडू ने शनिवार को पार्टी के दोनों गुटों से फिर से एकजुट होने की अपील की।

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) द्वारा पार्टी का 60वां स्थापना दिवस मनाए जाने के एक दिन बाद कडू पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पूर्व राज्य मंत्री कडू हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए थे और विधान परिषद के लिए चुने गए।

उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के शीर्ष नेताओं को फिर से एकजुट होने के लिए ‘‘कुछ कदम आगे बढ़ाने’’ चाहिए।

कडू ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी राय है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी को इस बारे में सोचना चाहिए कि शिवसेना की ताकत कैसे बढ़ेगी। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को कुछ मुद्दों को छोड़कर साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अभी ऐसा होना संभव है, तो कडू ने कहा, ‘‘शायद ऐसा न हो (अभी), क्योंकि हर कोई अपने रुख पर मज़बूती से टिका हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना अहम है क्योंकि यह ज़मीन से जुड़ा संगठन है। साथ आने की दिशा में कोशिशें होनी चाहिए। यह मेरी निजी राय है... हो सकता है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की भी यही राय हो। राज्य में ‘महाराष्ट्र धर्म’ का कोई विकल्प नहीं है।’’

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव