Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

आपकी शुभकामनाएं और स्नेहपूर्ण संदेश मुझे देश की अनवरत सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं: मुर्मू

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण संदेशों के लिए देशवासियों के प्रति आभार जताया और कहा कि ये संदेश उन्हें पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ देश की अनवरत सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के सुदूर मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्यारे देशवासियों, मेरे जन्मदिन पर आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी शुभकामनाएं और स्नेह भरे संदेश मेरे लिए बहुत अनमोल हैं।’’

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वे ऊर्जा का स्रोत हैं और मुझे पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश की अनवरत सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।’’

मुर्मू ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग संदेशों में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

भाषा संतोष माधव

माधव