Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

हिमाचल के मुख्यमंत्री सिरमौर में कांग्रेस नेता की बेटी की शादी में शामिल हुए

नाहन (हिप्र), 20 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की बेटी की शादी में शामिल होने और नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने शनिवार को सिरमौर जिले के तुतवी गांव पहुंचे।

ठाकुर सिरमौर के प्रमुख नेताओं में एक हैं। वह पहले हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव और रेणुका क्षेत्र की भवाई पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हरिपुरधर हेलीपैड पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राज्य पार्टी प्रमुख विनय कुमार और सरकारी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

सुक्खू शादी समारोह में शामिल होने के लिए हेलीपैड से रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तुतवी गांव रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश