Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

जयपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत: पुलिस

जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जयपुर में रहकर सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी के रूप में काम करता था।

यह हादसा गलता गेट थाना क्षेत्र में सूरजपोल के पास शनिवार सुबह हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस युवक को कुचलते हुए आगे निकल गई।

गलता गेट के थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि रोडवेज की बस दिल्ली की ओर से आ रही थी। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करौली जिले के निवासी विकास के रूप में हुई है, जो जयपुर में रहकर 'फूड डिलीवरी' का कार्य करता था।

धर्मसिंह ने कहा कि बस और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत