Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर तकनीकी स्तर की वार्ता रविवार को स्विट्जरलैंड में होगी: पाक

इस्लामाबाद, 20 जून (एपी) ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौते को लेकर तकनीकी स्तर की बातचीत रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में शुरू होगी, जिसमें कतर के मध्यस्थ भी शामिल होंगे। बातचीत में प्रमुख मध्यस्थ पाकिस्तान ने यह बात कही।

वाशिंगटन में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को पुष्टि की कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार-जेरेड कुशनर और स्टीव विटकोफ पहले से ही स्विट्जरलैंड में हैं तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की तकनीकी बारीकियों पर काम कर रहे हैं।

वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज़’ से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ‘‘अगले कुछ दिनों में किसी भी समय’’ स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव