Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

राजनाथ सिंह योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिलांग पहुंचे

शिलांग, 20 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को शिलांग पहुंचे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने यह जानकारी दी।

सिंह रविवार को सूर्योदय के समय शिलांग में भारतीय वायु सेना के ‘एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सिंह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

संगमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राजनाथ सिंह शिलांग पहुंच गए हैं। हम हवाई अड्डे और राजमार्ग के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे; इनमें से कुछ परियोजनाओं में रक्षा विभाग की जमीन के इस्तेमाल से जुड़ी दिक्कतें हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि मेघालय में संपर्क बेहतर करने के मकसद से शुरू की गई अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को साकार करने के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ लंबित मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।

भाषा शफीक माधव

माधव