Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

एआईएफएफ ने एनएसजीए के मुताबिक संशोधित संविधान अपनाया

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम (एनएसजीए) 2025 के मुताबिक अपने संशोधित संविधान को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

यह फैसला वर्चुअली आयोजित एक विशेष आम सभा बैठक में लिया गया जिसमें एआईएफएफ की कार्यकारी समिति के सदस्य, सदस्य संघों के प्रतिनिधि और फीफा व एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के अधिकारी शामिल हुए।

एआईएफएफ की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह संशोधित संविधान 23 मई को कोलकाता में हुई विशेष आम बैठक में एनएसजीए 2025 को अपनाए जाने के बाद तैयार किया गया था।

पिछले साल संसद द्वारा पारित एनएसजीए 2025, राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए संचालन का एक ढांचा प्रदान करता है जिसमें प्रशासन, पारदर्शिता, चुनाव और विवाद समाधान से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर