Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

इजराइली हमले में गाजा शहर में दो बच्चों की मौत: फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारी

दीर अल बलाह, 20 जून (एपी) फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात इजराइली हमले में गाजा पट्टी में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल और हमास के बीच पिछले साल अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद इस क्षेत्र में लगभग रोजाना इजराइली हमले हुए हैं, जिनमें 1,007 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात करीब दो बजे गाजा शहर के एक अपार्टमेंट पर हमला हुआ।

मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल मलबे से शवों को निकालने में जुटे हैं इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घायलों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

हमले वाली जगह पर एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार ने बिखरा हुआ मलबा और खून से सने कंक्रीट के टुकड़े देखे।

मंत्रालय ने बताया कि चार वर्षीय जीना और 14 वर्षीय लाना के शवों को शिफा अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया।

हमले में मारी गयी लड़कियां बहने हैं।

उनके भाई मोहम्मद सफादी ने कहा, “मैं घर पर बैठा था। रॉकेट अपार्टमेंट पर आ गिरा। कोई चेतावनी नहीं दी गयी थी।”

सफादी के माथे पर चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि इस हमले में वह और उनकी पत्नी दोनों घायल हुए हैं। सफादी ने बताया, “जिस युद्धविराम की बात टीम कर रही है... क्या यह वास्तव में युद्धविराम है? हम आम नागरिक हैं। मैंने कभी हथियार नहीं उठाया।”

इजराइली सेना ने तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया लेकिन बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

इजराइल ने कहा कि सेना हमास और खतरा उत्पन्न करने वाले चरमपंथियों को निशाना बना रही है।

एपी जितेंद्र पवनेश

पवनेश