Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

तेलंगाना में एक अधिकारी के बैंक लॉकर की तलाशी के दौरान 1.5 करोड़ रुपये नकद, दो किलो सोना मिला

हैदराबाद, 20 जून (भाषा) तेलंगाना के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को कहा कि सर्वेक्षण एवं भूमि रिकॉर्ड विभाग के एक उप निदेशक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला में उनके बैंक लॉकर की तलाशी के दौरान लगभग दो किलोग्राम वजन के सोने और हीरे के गहनों के अलावा 1.5 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

एसीबी ने मामला दर्ज करने के बाद 16 जून को आरोपी अधिकारी एस. नरहरी राव के घर और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता लगाया था।

इसके बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि विस्तृत जांच के तहत शनिवार को अदालत से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद आरोपी अधिकारी की पत्नी के दो बैंक लॉकर खोले गए।

बयान के मुताबिक, बैंक लॉकर की तलाशी के दौरान 1.5 करोड़ रुपये नकद और सोने की छड़ व सोने-हीरे के गहने मिले, जिनका कुल वजन लगभग दो किलोग्राम था।

एसीबी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश