Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ‘नारानाग’ पर्यटन स्थल 14 महीने बाद फिर से खुला

श्रीनगर, 20 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को गांदरबल जिले में स्थित पर्यटन स्थल ‘नारानाग’ को फिर से खोलने का आदेश दिया। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इसे बंद कर दिया गया था और यह लगभग 14 महीने तक बंद रहा।

मध्य कश्मीर के इस जिले में स्थित इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर भगवान शिव को समर्पित आठवीं सदी का नारानाग मंदिर भी है।

उप-राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा की पूरी समीक्षा के बाद गांदरबल में नारानाग मंदिर को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला किया गया है।’’

पिछले साल अप्रैल में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में स्थित बैसरण में हुए घातक आतंकी हमले में 26 लोगों (जिनमें अधिकतर पर्यटक थे) की मौत के बाद कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था।

एहतियात के तौर पर इन पर्यटन स्थलों को बंद किया गया था।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में उपराज्यपाल ने कई पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं।

भाषा संतोष माधव

माधव