Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

युद्धविराम के बावजूद लेबनान में लड़ाई जारी रहने से खतरे में अमेरिका-ईरान समझौता

तायर (लेबनान), 20 जून (एपी) युद्धविराम समझौते की खबरें सामने आने के कुछ ही घंटों बाद, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम सात लोग मारे गए। लगातार जारी इस लड़ाई ने पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते को खतरे में डाल दिया है।

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, हमलों में दक्षिणी शहर नबातीयेह और आस-पास के गाँवों को निशाना बनाया गया। कम से कम सात लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

शुक्रवार को इजराइल और चरमपंथी समूह हिज़्बुल्ला के बीच भीषण लड़ाई में लेबनान में कम से कम 47 लोगों और चार इज़राइली सैनिकों के मारे जाने के बाद मध्यस्थ इस लड़ाई रोकने की कोशिश में जुटे हैं।

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हिज़्बुल्ला ने रात भर में दक्षिणी लेबनान में इज़राइली सेना पर 50 से ज़्यादा रॉकेट दागे, जिसके बाद सेना ने चरमपंथी गुट को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

शुक्रवार को वाशिंगटन में इज़राइल के राजदूत येचिएल लीटर ने ‘एक्स’ पर कहा कि अगर हिज़्बुल्ला समझौते का पालन करता है और हमले बंद कर देता है, तो इजराइल ‘‘तत्काल युद्धविराम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध’’ है।

वहीं, हिज़्बुल्ला ने सार्वजनिक बयान में कहा कि अगर इजराइल युद्धविराम का पालन करता है तो वह भी ऐसा ही करेगा।

एपी

नेत्रपाल अविनाश

अविनाश