Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

हरजाई, कृष ने भारत के लिए एपीजीसी जूनियर चैंपियनशिप में लड़कों का खिताब जीता

कोलंबो, 20 जून (भाषा) दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह के बेटे हरजाई मिल्खा सिंह और उनके जोड़ीदार कृष चावला ने यहां रॉयल कोलंबो गोल्फर क्लब में भारत को प्रतिष्ठित एपीजीसी जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में लड़कों का टीम खिताब दिलाया।

भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को नौ अंडर के स्कोर जेयी सोन और जियुल चुन की दक्षिण कोरिया की जोड़ी तथा जेसादा चुआंगप्रायून और तकरीत सुपानगोनचूवोंग की थाईलैंड की जोड़ी को एक शॉट से पछाड़कर खिताब जीता।

हरजाई (69-70-67) व्यक्तिगत वर्ग में सात अंडर 206 के स्कोर से सोन से तीन शॉट पीछे उप विजेता रहे जबकि कृष (75-67-69) ने कुल दो अंडर 211 के स्कोर से संयुक्त छठा स्थान हासिल किया।

गुंतास कौर संधू (18वें) और राशि मिश्रा (19वें) की लड़कियों की भारतीय टीम ने हालांकि निराश किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता