Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन बाजार में बढ़ाई बढ़त, मिंत्रा की फैशन खंड में स्थिति मजबूत: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ग्रुप ने देश के ऑनलाइन बाजार में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही समूह ने अपनी सहयोगी कंपनी मिंत्रा के जरिए ऑनलाइन फैशन क्षेत्र में भी अपनी स्थिति और सुदृढ़ की है। यह जानकारी बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट क्षेत्र में बढ़ती कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उपभोक्ताओं की मजबूत मांग के कारण फ्लिपकार्ट अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है।

ब्रोकरेज कंपनी ‘बोफा’ ने सेंसर टावर के दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता (डीएयू) आंकड़ों और उद्योग विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा कि जून 2026 तक उपयोगकर्ता सहभागिता के मामले में फ्लिपकार्ट प्रमुख ई-कॉमर्स मंच बनी रही। वहीं, फैशन खंड में मिंत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा कि प्रीमियम फैशन और सौंदर्य श्रेणियों में अपेक्षाकृत सीमित प्रतिस्पर्धा के चलते मिंत्रा की बढ़त और मजबूत होती दिख रही है।

ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार, मुद्रास्फीति दबाव में कमी और व्यापक आर्थिक परिस्थितियों में सुधार से निकट अवधि में उपभोग वृद्धि को गति मिलने की संभावना है।

भाषा योगेश रमण

रमण