Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

अवनि, दीक्षा की डच लेडीज ओपन में अच्छी शुरुआत

एमनेस (नीदरलैंड), 20 जून (भाषा) भारतीय महिला गोल्फरों ने लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जब अवनि प्रशांत और दीक्षा डागर डच लेडीज ओपन के पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।

अवनि और दीक्षा ने गॉयर गोल्फ एंड कंट्री क्लब में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया।

अवनि और दीक्षा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही चार खिलाड़ियों से एक शॉट पीछे हैं।

प्रणवी उर्स एक ओवर 58 के स्कोर से संयुक्त 58वें स्थान पर हैं।

हिताशी बक्शी 82 के बेहद खराब स्कोर से संयुक्त रूप से 132वें स्थान पर हैं और उनका कट से चूकना लगभग तय लग रहा है।

स्वीडन की लिसा पेटरसन, नार्वे की डोर्थिया फोरब्रिड, उत्तरी आयरलैंड की ओलीविया मेहाफी और इटली की एलेसांद्रा फेनाली चार अंडर 68 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता