Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

जाली प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाने वाले आठ आरक्षी बर्खास्त किये गये

प्रतापगढ़ (उप्र), 20 जून (भाषा) स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के कोटे के तहत जाली प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी पाने वाले आठ आरक्षियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रशांतराज हुड़्डा ने शनिवार को बताया कि मिर्ज़ापुर ज़िले के अभिषेक पांडे, शुभम दुबे, रविशंकर, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, खुशबू गुप्ता, आकाश मिश्रा और दिव्यांशु यादव ने 2023 की भर्ती प्रक्रिया में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित होने का दावा करते हुए नौकरी हासिल की थी।

हुड्डा ने बताया कि एक शिकायत की जांच से पता चला कि इन लोगों ने जिन जिलों से ये प्रमाणपत्र हासिल करने का दावा किया था, वहां से असल में ऐसे कोई प्रमाणपत्र जारी ही नहीं किए गए थे।

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने पांच जून को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इन आठ आरक्षियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच के बाद, प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार रात उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।

भाषा सं जफर

रंजन राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार