Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

पटना में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पटना, 20 जून (भाषा) पटना के नौबतपुर इलाके में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ समूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बातचीत में फुलवारी शरीफ के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को नौबतपुर क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए। दोनों महिलाओं को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।’’

उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच अधिकारी फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।’’

भाषा शोभना रंजन

रंजन