Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

कांग्रेस सांसद कुरियाकोस ने मुल्लापेरियार बांध पर तमिलनाडु सरकार के रुख की निंदा की

इडुक्की (केरल), 20 जून (भाषा) कांग्रेस नेता एवं सांसद डीन कुरियाकोस ने मुल्लापेरियार के पास नया बांध नहीं बनने देने और मौजूदा बांध का जलस्तर बढ़ाने संबंधी तमिलनाडु की नयी सरकार के रुख की शनिवार को निंदा की।

इडुक्की लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुरियाकोस ने कहा कि मुल्लापेरियार मुद्दे पर केरल का रुख हमेशा अपने लिए सुरक्षा और तमिलनाडु के लिए पानी का रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, तमिलनाडु की नयी सरकार ने अपने हालिया नीतिगत अभिभाषण में स्पष्ट रूप से कहा है कि वह केरल को नया बांध नहीं बनाने देगी और मौजूदा बांध का जलस्तर बढ़ाएगी। यह रुख निंदनीय है।’’

तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने नीतिगत अभिभाषण में मुल्लापेरियार मुद्दे पर कहा था कि केरल को नया बांध बनाने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

तमिलनाडु सरकार ने यह भी कहा था कि मुल्लापेरियार बांध क्षेत्र में मरम्मत का काम कराने और बांध का जलस्तर बढ़ाने के लिए समन्वित कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश