Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

हैदराबाद में फीफा-एआईएफएफ अकादमी का उद्घाटन

हैदराबाद, 20 जून (भाषा) भारतीय फुटबॉल में प्रतिभा विकास पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की एक अहम पहल के तहत यहां लड़कों और लड़कियों के लिए फीफा-एआईएफएफ तेलंगाना अकादमी शुरू की गई है।

गाचीबाउली स्टेडियम परिसर में स्थित यह अकादमी भारतीय फुटबॉल की युवा प्रतिभा को साल भर हाई परफोर्मेंस ट्रेनिंग देगी। साथ ही उन्हें रहने की सुविधा, शिक्षा, चिकित्सा देखभाल, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी।

शुक्रवार को तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में इस अकादमी का उद्घाटन किया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा, ‘‘लड़कों का कार्यक्रम देश में (भुवनेश्वर के बाद) इस तरह की दूसरी परियोजना है जबकि लड़कियों का कार्यक्रम भारत में पहला और दुनिया में हांगकांग के बाद अपनी तरह का दूसरा कार्यक्रम है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘फीफा की प्रतिभा विकास योजना तहत फीफा-एआईएफएफ तेलंगाना प्रतिभा अकादमी की स्थापना फीफा, एआईएफएफ, तेलंगाना सरकार और तेलंगाना खेल प्राधिकरण के सहयोग से संभव हो पाई है।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना