Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

सिर्फ एक ही शिवसेना है, जिसकी कमान शिंदे के हाथ में है: शाह ने उद्धव पर ‘वोट बैंक’ को लेकर तंज कसा

कोल्हापुर, 20 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि उद्धव कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

शाह ने साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) में संभावित टूट की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि पहले लोगों को शिंदे नीत गुट का अलग से ज़िक्र करना पड़ता था लेकिन अब कोई गुट नहीं बचा है और सिर्फ़ एक ही शिवसेना है जिसके प्रमुख एकनाथ शिंदे हैं।’’

माना जा रहा है कि शिवसेना (उबाठा) संकट का सामना कर रही है क्योंकि कम से कम छह लोकसभा सांसदों ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है और उनके सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने की संभावना है।

शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता और कांग्रेस की गोद में बैठे उद्धव जी घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलकर अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं। मैं उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। यहां केवल वही लोग रहेंगे जो इस देश के हैं।’’

उन्होंने कहा कि हर घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे देश से बाहर निकाला जाएगा।

भाषा शोभना रंजन

रंजन