Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 27 रुपये की गिरावट के साथ 6,118 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,118 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 64,175 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश