Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,090 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 122 रुपये या 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,090 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 1,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 2.20 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 77.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश