Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

भारत वैश्विक स्तर पर इस्पात का प्रमुख केंद्र बनने को तैयार : लक्ष्मी निवास मित्तल

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले दशकों में भारत वैश्विक इस्पात मांग का प्रमुख केंद्र बनने की स्थिति में है और यह सब इसके बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा विकास, शहरीकरण तथा ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन से जुड़े निवेश के बल पर हो रहा है।

आर्सेलरमित्तल के 20वें स्थापना दिवस (31 जुलाई) से पहले दिए गए एक वीडियो संदेश में मित्तल ने कहा कि वैश्विक इस्पात उद्योग एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जिसमें भारत की स्थिति पिछले दो दशक में चीन द्वारा निभाई गई भूमिका जैसी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में चीन की असाधारण वृद्धि इस क्षेत्र की विशेषता रही है। अब भारत की बारी है, जहां विशाल बुनियादी ढांचा विस्तार, तीव्र शहरी आवास वृद्धि और ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन से जुड़ा ढांचा विकास देखने को मिलेगा।

मित्तल ने 2006 में मित्तल स्टील और आर्सेलर के विलय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एकीकरण ने पैमाने, विविधीकरण और मजबूती के जरिये कंपनी को वैश्विक समस्याओं से निपटने में सक्षम बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं पिछले 20 वर्षों को देखूं तो मेरा मानना है कि इस विलय ने वास्तव में एक अधिक मजबूत कंपनी बनाई, जिसे बड़े पैमाने, विविधीकरण, टिकाऊ और रणनीतिक विस्तार का लाभ मिला।”

भाषा यासिर अजय

अजय