Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

मिजोरम : राज्यसभा चुनाव में जेडपीएम उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा विजयी

आइजोल, 18 जून (भाषा) मिजोरम में राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की। लालतलुआंगकिमा की जीत के साथ ही यह पहला अवसर है जब पार्टी का उच्च सदन में प्रतिनिधित्व होगा।

विधानसभा सचिव और निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते के अनुसार, लालतलुआंगकिमा ने कुल 36 मतों में से 26 वोट हासिल किए और विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की जोथानसांगी ह्मार को हराया। जोथानसांगी को उनकी पार्टी के विधायकों के सभी 10 वोट मिले।

तीन विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिनमें भाजपा विधायक के. बेइचहुआ और के. हराहमो के साथ-साथ कांग्रेस के एकमात्र विधायक सी. न्गुनलिआनचुंगा भी शामिल हैं।

राल्ते ने बताया कि विधायक डब्ल्यू. छुआनावमा स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल पाए।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल