Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने आईपीओ के लिए 769 से 808 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया

मुंबई, 18 जून (भाषा) कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 769 से 808 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह आईपीओ 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। इस निर्गम के जरिये कंपनी का लक्ष्य 585 करोड़ रुपये तक जुटाने का है।

कंपनी के अनुसार, निवेशक न्यूनतम 18 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 18-18 शेयरों के गुणकों में बोली लगानी होगी।

यह आईपीओ पूरी तरह से 585 करोड़ रुपये के नए निर्गम के रूप में होगा।

कंपनी ने बताया कि नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 480 करोड़ रुपये का उपयोग इसकी अनुषंगी कंपनी बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (आईएफएससी) प्राइवेट लिमिटेड (बेक्रूज आईएफएससी) को लीज किराये के अग्रिम भुगतान तथा मासिक लीज भुगतान के लिए किया जाएगा।

शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की परिचालन से आय 444 करोड़ थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 580 करोड़ रुपये हो गई और वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 123 करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में उसे 52 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ।

भाषा यासिर अजय

अजय